राज्य सरकार और केन्द्र सरकार बिहार की जनता को बुड़बक बना रही है:- सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव

आम जनता को पांच किलो अनाज देकर सरकार में बैठे लोग राज कर रहे हैं। जिसमे सिर्फ कुछ लोगों को फायदा हो रहा है। उक्त बाते शुक्रवार को सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा। विधानसभा चुनाव के आहट से पूर्व बेलागंज के पूर्व विधायक सह सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बेलागंज विधानसभा के कोरियांवा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि लालू – राबड़ी देवी के सरकार को लोग जंगलराज कह कर गरीबों को डराते है। तो क्या आज बिहार में मंगलराज है। जहां जेल से इलाज के लिए बाहर आए कैदी को दिनदहाड़े हत्या कर दिया गया। चारों ओर अराजकता है। लालू – राबड़ी देवी के सरकार से ज्यादा हत्या, लुट, बलात्कार एवं घूसखोरी वर्तमान सरकार में हो रहा है । सांसद ने कहा कि केंद्र की सरकार गरीबों को पांच किलो अनाज देकर कुछ लोग राज कर रहे है। जनता अब सब समझ रही है। इस दौरान पाईबिगहा – वालाबिगहा सड़क की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी। वही बेलागंज की जनता का आशीर्वाद मिला तो विश्वनाथ यादव विधायक होंगे। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अजय यादव, बिनोद यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकता साथ थे।