
प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसियेशन ने प्रखंड आपूर्ति अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। लंबित आठ सूची मांग के समर्थन में आगामी 22 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर धरना एवं प्रदर्शन में भाग लेने जायेंगे। परैया प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमार उर्फ तपस्वी सिंह ने बताया कि फेयर्स प्राईस डीलर एसोसिएसन बिहार प्रदेश के महामंत्री वरूण कुमार सिंह के आह्वाहन पर आठ सूत्री मांग के सर्मथन में परैया प्रखण्ड फेयर्स प्राईस डीलर्स एसोसिएयन के सभी सदस्य महाधरना एवं प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पटना के धरना स्थल जाने का निर्णय लिया है। ज्ञापन सौंपने में अध्यक्ष कृष्णा कुमार उर्फ तपस्वी सिंह, सचिव नागेशर प्रसाद, कार्यालय सचिव संजय कुमार चौधरी आदि शामिल रहे।












Leave a Reply