पुलिस ने 3 बाइक व 450 लीटर देसी शराब किया बरामद,तस्कर फरार।

शुक्रवार को फतेहपुर पुलिस ने 3 बाइक व शराब किया बरामद। झारखंड से शराब तस्करी करने के लिए लाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कि गई है। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि एसआई श्रीकांत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई कि गई है। थाना क्षेत्र के हलमता गांव के समीप से 3 बाइक समेत 450 लीटर देसी शराब जब्त किया गया है। मौके पर से शराब तस्कर पुलिस को देखते ही शराब छोड़कर फरार हो गया। जब्त बाइक व शराब को थाना लाया गया है। शराब अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कि गई है।