
नवादा : नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। नगर थाना क्षेत्र में एक महादलित युवती,जो ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थी, जिसके साथ एक ई-रिक्शा चालक और उसके तीन दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस जघन्य अपराध ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलेमान नगर मोहल्ले के मोहम्मद रसूल के पुत्र मोहम्मद समीर, रसूल नगर मोहल्ले के असलम मंसूरी के पुत्र मुमताज मंसूरी, गोंदापुर मोहल्ले के मोहम्मद टेन के पुत्र मोहम्मद अरमान और मोहम्मद इल्यास टेन के पुत्र मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिसने स्थानीय समुदाय में डर और आक्रोश पैदा कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया, और जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना नवादा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। समुदाय में गुस्सा व्याप्त है, और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है,और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच,स्थानीय संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।












Leave a Reply