मतासो पैक्स परिसर में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया, किसानों को दि गई जानकारी।

फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के मतासो पंचायत के पैक्स गोदाम परिसर में मंगलवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन पैक्स प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने किया। सभा के दौरान पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह ने वर्षभर का आय-व्यय एवं लाभ-हानि का लेखा-जोखा किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर किसानों को पैक्स सदस्य बनने की प्रक्रिया, पंजीकरण की विधि और मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर अनुप राज सिंह, नारायण प्रसाद, संगीता देवी, प्रसादी भुइयां, लक्ष्मीनिया देवी,अंशु कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।