
बेलागंज। सोमवार को बेलागंज के मेन गांव स्थित प्राचीन कोटेश्वर नाथ धाम में श्रावणी मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के पीएचएडी मंत्री नीरज कुमार बबलू, पूर्व लोकायुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्यामकिशोर शर्मा, पूर्व जस्टिस न्यायमूर्ति संजय प्रिया एवं विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मौके पर स्थानीय विधायक मनोरमा देवी, विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा, जिला परिषद सदस्या करिश्मा कुमारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि कोटेश्वर नाथ धाम पूरे बिहार में अपना एक अलग पहचान रखता है। यहां मंदिर में स्थापित सहस्रलिंग महादेव कोटेश्वर नाथ का महिमा अपरंपार है। मैने अब तक यहां के प्रसिद्धता के बारे में सुना था। आज बाबा कोटेश्वर नाथ के कृपा से दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो गया। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री अपने परिवार के साथ बाबा कोटेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा अर्चना किया। साथ हीं मंदिर के समीप अलौकिक पीपल वृक्ष का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व लोकायुक्त अध्यक्ष सह स्थानीय ग्रामीण न्यायमूर्ति श्यामकिशोर शर्मा ने मंत्री से कोटेश्वर नाथ धाम के विकास के लिए कुछ मांगें रखी। जिसपर मंत्री ने सहमति जताते हुए धाम के विकास की मांग मुख्यमंत्री से करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति श्यामकिशोर शर्मा के अथक प्रयास से बिहार सरकार के द्वारा इस स्थल का काफी विकास किया गया है। जो कुछ बाकी रह गया है। उकसे लिए सरकार से अनुशंसा की जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व जस्टिस संजय प्रिया, स्थानीय विधायक मनोरमा देवी, विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा, जिला परिषद सदस्या करिश्मा कुमारी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर कमिटी के अध्यक्ष झलकदेव शर्मा एवं संचालन भाजपा नेता अशोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गजानन मेहता, मेन थानाध्यक्ष, मंदिर न्यास कमिटी के उपाध्यक्ष किशोरी मोहन शर्मा, सचिव योगेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता दीपक कुमार, बेलागंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह परमार, युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार सहित पीएचएडी विभाग के गया एवं जहानाबाद जिला के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।












Leave a Reply