
परैया :-उत्तरी बाजार परैया में युवा जदयू के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया गया। कार्यालय का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष गीतेश कुमार दांगी को बधाई देते हुए मंत्री कुमार ने कहा यह कार्यालय युवा जदयू कार्यकर्ताओं को संगठित करने और उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।उद्घाटन कार्यक्रम में युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी, मँझियामा मुखिया संगीता कुमारी, नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी, बीस सूत्री अध्यक्ष शेरघाटी अरविंद कुमार सिंह के साथ स्थानीय जदयू कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।











Leave a Reply