
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने परैया प्रखंड के मंझीयावां पंचायत स्थित उपरहुली गांव में आयोजित युवा जदयू समागम कार्यक्रम में शिरकत की।इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार उर्फ शिवजी के सौजन्य से सभी छात्रों को पुरस्कार के रूप में पाठ्य पुस्तक दी गई। मंझियावा मुखिया संगीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वही मंत्री श्रवण कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य होती है, और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। आगे उन्होंने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित किया और उन्हें समाज व देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, बेलागंज विधायिका मनोरमा देवी, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सतीश पटेल, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष गीतेश दांगी, पूर्व एमएलसी उपेन्द्र प्रसाद, बीस सूत्री अध्यक्ष शेरघाटी प्रो अरविंद कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद विद्यार्थी, संजय चंद्रवंशी, नीतीश दांगी, अंकुश सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार उर्फ शिव, प्रो धनंजय कुमार दांगी मौजूद रहे।
Leave a Reply