
परैया प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में अनियमितताओं के विरोध में राजद,माले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को परैया बाजार को पूरी तरह से बंद कराया। महागठबंधन के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और दुकानों को बंद कराया।साथ ही गया रफीगंज मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर आवागमन ठप कर दिया।वही सड़क पर टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की।प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नारायण यादव ने इसे लोकतंत्र विरोधी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बंद मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और एक पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसे तत्काल बंद नहीं किया गया तो वे भविष्य में और भी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नारायण यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव,युवा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर आजाद, सरपंच संघ अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, नरेश प्रसाद, अशोक प्रसाद,माले नेता उपेन्द्र यादव, सोहराई मांझी, रामप्रवेश यादव, ब्रजेश कुमार, प्रवीण शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.











Leave a Reply