भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने मतदाता संपर्क अभियान पर कार्यशाला का किया आयोजन

परैया:-भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड परैया स्थित इगुनी निवास में रविवार को मतदाता संपर्क अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया।भाजपा के ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनंत कुमार दांगी ने कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से प्रभावी ढंग से जुड़ने के तरीके सिखाना था। कार्यशाला में मंडल कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर संपर्क,मतदाता सूची सत्यापन और सरकारी योजनाओं के लाभों को जनता तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता संपर्क के महत्व पर जोर दिया और उन्हें प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने तथा पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों से अवगत कराने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कार्यशाला भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका लक्ष्य जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करना है। कार्यशाला में वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, आनंदी शर्मा, राजेश अग्रवाल, रामकिशोर प्रसाद यादव, मुखिया सह भाजपा नेता सुनील कुमार, पंकज नारायण दीपक, पूनिया देवी, उपेन्द्र सिंह, ब्रजेश कुमार, राम ईश्वर भगत, रंजू देवी, प्रतिमा देवी, मुकेश भदानी, रणजीत चौहान, आयुष कुमार आदि शामिल रहे।