पहाड़पुर स्टेशन पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट,एक बाइक जब्त।


गया कोडरमा रेल खंड के पहाड़पुर स्टेशन पर दो दिनों में दो बार हिसंक झड़प हुई। जहां गुरुवार की शाम में मारपीट हुई, वहीं शुक्रवार की सुबह में भी दो पक्षों में जमकर मार-पीट हुई। घटना में एक युवक का सिर फट गया। जानकारी के अनुसार धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहाड़पुर स्टेशन पर आने की सुचना हुई थी। रेलयात्री ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 3-4 पर हंगामा शुरू हो गया। दो पक्षों की ओर एक एक दर्जन युवक आपस में जमकर मार-पीट किया। घटना के कारण स्टेशन पर भगदड़ मच गयी। स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मी उपद्रवियों की संख्या के आगे विवश दिखें। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष की ओर से हथियार भी लहराया गया था हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकीं है। वहीं घटना में एक युवक का सिर फट गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। इधर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा घटना की सुचना फतेहपुर थाना की पुलिस को दिया गया। सुचना पर एसआई भागवत चौहान के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया। वहीं उपद्रवियों के छोड़े गये ग्लैमर बाइक को जब्त कर थाना लायी। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मार-पीट करने वाले दोनों पक्षों के युवक किस गांव के है फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं बाइक की सत्यापन कराया जा रहा है।