नाबालिक लड़की के दुष्कर्म मामले में सिंधुगढ़ पुलिस ने 8 घंटे के अंदर तीनों अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिंधुगढ थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बीती रात नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस को शिकायत मिलते ही तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों युवकों ने नाबालिग लड़की के घर में गए और उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान लड़की ने तीनों से रहम की भीख मांगती रही पर दरिंदों ने एक ना सुनी। जब लड़की बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गए।

घर में लड़की अकेली थी। इसी दौरान तीनों युवकों ने घर में घुसकर बलपूर्वक सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित अपने परिजनों को पूरी बात बताई, इसके बाद परिजनों के द्वारा इसकी लिखित आवेदन सिंधुगढ थाना में देकर प्राथमिक की दर्ज करायी गई।

सिंधुगढ़ थानाध्यक्ष ने मामले की जांच करते हुए 8 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मन्टु कुमार पिता राजेंद्र यादव, विनोद कुमार पिता कुमार पिता राजेंद्र यादव, प्रमोद यादव पिता कारू यादव सभी अभियुक्त सिंधु गढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाला है।