महिला का पर्स छीनकर चोर हुआ फरार

बेलागंज पेट्रोल पम्प के समीप मोटरसाइकिल सवार उच्चकों ने एक महिला के पर्स में रहे दो लाख नगद एवं आभूषण को छीनकर भागने में सफल हो गया। महिला अपने पति के साथ बैंक से रुपया निकासी कर अपने घर जा रही थी।
थाना क्षेत्र के बिठरौरा निवासी रूपा सिंह अपने पति आमोद कुमार के साथ बेलागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से नगद राशि दो लाख रुपए की निकासी की थी। इसके पूर्व बेलागंज स्थित अपने किराए के मकान में रखे स्वर्ण आभूषण भी साथ में लिए थी। नगद राशि एवं आभूषण को अपने पास रहे पर्स में लिए पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव बिठरौरा जा रही थी। उसी दौरान बेलागंज के टिकारी मोड़ पर कोई मोटरसाइकिल सवार पीड़ित महिला के शरीर पर पीछे से स्प्रे किया। जिसका आभास उक्त वक्त नहीं हुआ। मोड़ से कुछ दूरी पर रहे पेट्रोल पम्प पर महिला के पति गैलन में डीजल लेने के लिए रुके। जहां महिला को कुछ शरीर में खुजली का आभास हुआ। पम्प पर डीजल ले रहे पति से हटकर पीड़ित महिला शरीर खुजलाते सड़क मार्ग की ओर आ जाती है। उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार दो उच्चके महिला के पास रहे पर्स को झपट कर भागने में सफल हो गया। इस दौरान महिला आंशिक चोट भी लगी। अपर थाना अध्यक्ष अरविन्द किशोर ने बताया कि घटना के सूचना के बाद पुलिस की एक दल अपराधियों को पीछा किया। लेकिन अपराधी भागने में सफल हो गया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल के आस पास के सभी सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है।