
फतेहपुर पुलिस ने कुलेश्वरी पहाड़ के समीप से छापेमारी अभियान में पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त पुरुषोत्तम कुमार पिता गुड्डू सिंह उर्फ चंद्रशेखर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज की गई थी। जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी अभियान चलाकर अभियुक्त को कुलेश्वरी पहाड़ स्थित एक आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई कि जा रही है।
Leave a Reply