
बेलागंज।मंगलवार को बेलागंज के पाई बिगहा बाजार में जदयू का जन संवाद सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और स्थानीय विधायक मनोरमा देवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित मंच पर रहे पार्टी के नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं पैक्स अध्यक्ष संघ की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित नेताओं को बड़ा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के आयोजक सह जदयू के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य सतीश शर्मा ने मुख्य अतिथि को विष्णु चरण का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्य मुख्य अतिथि मनीष वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार न्याय के साथ विकास की परिकल्पना के साथ राजनीतिक करती है। बिहार ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में सभी वर्ग, सभी तबके के लोगों की विकास हुई है। 2005 से पूर्व पूरा बिहार बाहुबलियों के शिकंजे में था। हर जिला, हर गांव, हर प्रखंड एवं गांव नक्सल और उग्रवाद प्रभावित था। गया जिला मुख्यमंत्री के नजरों में है। आने वाले समय में गया एवं आसपास के क्षेत्र उद्योगिक हब होगा। इस क्षेत्र के युवाओं के साथ साथ पूरे बिहार के लोगों के लिए रोजगार का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। आगामी विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए प्रखंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ट नेता शंभूनाथ सिन्हा एवं संचालन सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के समक्ष सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह, अजय कुशवाहा, जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, स्थानीय विधायक मनोरमा देवी आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
Leave a Reply