राजेश यादव 14 वोट से विजय प्राप्त किया

परैया प्रखंड के पुनाकला पैक्स का चुनाव शुक्रवार संध्या में संपन्न हुआ। जिसके बाद पूरी रात मतगणना कार्य किसान भवन में चला। शनिवार सुबह सात बजे तक मतगणना की प्रक्रिया पदाधिकारी की उपस्थिति में कर्मियों के द्वारा संचालित की गई। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतगणना में राजेश यादव ने 598 मत लाकर 584 मत लाने वाले विजय यादव को 14 मतों से हराया। जिसके बाद सभी प्रक्रिया पूर्ण कर विजेता बनी राजेश यादव को प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ आई एस ट्विंकल ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं इस अवसर पर समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व मुखिया अशोक कुमार ने कहा की बहुमत से पैक्स अध्यक्ष बने युवक किसान हित को लेकर संकल्पित है। इसलिए यह उपलब्धि हांथ लगी है।

वहीं सदस्य पद पर अनुसूचित कोटी से कारी देवी व शिव कमलेश मांझी, पिछड़ा वर्ग कोटि से प्रेम यादव व ललिता यादव, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से मनोहर शर्मा व हेमंती देवी, सामान्य कोटि से गीता कुमारी, रानी देवी, रामवरत यादव व दिलीप राज विजेता बने। मतगणना को लेकर सीओ केशव किशोर, पीओ दीपक कुमार व थाना अध्यक्ष सर्व नारायण के साथ पुलिस अधिकारी व सुरक्षा बल तैनात रहे।