आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफतार


फतेहपुर।थाना क्षेत्र के तिरमा से तीन माह से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी अनिल यादव को फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अनिल यादव गांव में एक महिला के घर पर फरवरी माह में हथियार के साथ पहुंचकर गाली गलौज किया था।वहीं घर पर फायरिंग भी किया था।इस मामले में महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था।केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।शुक्रवार को एसआई प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।