
बेलागंज। मित्र मंडल समाजिक संघ के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के नेउरी बजार के गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर पर करीब संघ के द्वारा खाली पड़े जमीन पर सैकड़ों सुगंधित और औषधीय पौधे लगाए जिसकी सुंदरता देखते बनती है। संघ के अध्यक्ष अर्जुन सागर ने सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण संकल्प शपथ दिलाई उसके बाद सभी पौधे की के क्यारियों का सफाई किया। अध्यक्ष ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की मांग है। जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बढ़ते जा रहा है उसके पेड़ पौधे लगा कर हो रोका जा सकता है। हमारे संघ की ओर यह मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। पेड़ पौधे की सुरक्षा ,पटवन सहित अन्य खर्च संघ उठाती है। आसपास के लोग देखने घूमने भी आते हैं। सभी लोग साल में दो पेड़ लगा कर उसका देखभाल करें तो वायुमंडल को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार गया यादव रविस कुमार राजेश शर्मा वेंकटेश कुमार सूजय कुमार दिनेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
Leave a Reply