गुरुवार को बिजली बाधित रहेगी

परैया : प्रखंड मुख्यालय स्थित पॉवर सब स्टेशन में गुरुवार सुबह विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जिसकी जानकारी देते हुए कनीय अभियंता राजीव कुमार रंजन ने बताया कि दस केवीए का पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना है। जिसको लेकर परैया में सुबह 9.300 से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसलिए ग्रामीण अपने जरूरी कार्य को सुबह 9 बजे तक से पहले कर ले। बीच में 6 घंटा सप्लाई अवरुद्ध रहेगा।