सांसद जीतन राम मांझी ने तीन सांसद प्रतिनिधि बनाया

बेलागंज।केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद जीतनराम मांझी ने जिले से तीन सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। सांसद ने उक्त मामले की जानकारी पत्र लिखकर जिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों एवं राजनीतिक संगठनों को दिया है। सांसद द्वारा बनाए गए तीन प्रतिनिधियों में एक बेलागंज के फतेहपुर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह भी शामिल हैं। अनिल कुमार सिंह हम (से) पार्टी के सक्रिय और सांसद के चहेते नेता हैं। उनके सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने से एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। हर्ष प्रकट करते हुए भाजपा नेता महेश शर्मा, कुमार सत्यशील, राजेंद्र राम, सरयू ठाकुर, राजेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार आदि लोगों ने कहा कि अनिल कुमार सिंह को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर बेलागंज के विकास में प्रगति होगी। वहीं अनिल कुमार सिंह को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद रविवार को भाजपा नेता राजेंद्र राम, राजेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार, संतन सिंह, अमित कुमार, वेंकटेश कुमार आदि लोग उनके आवास पर पहुंच उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहना कर सम्मानित किया।