पूर्व पैक्स अध्यक्ष एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के बीच हुई मारपीट

बेलागंज में पूर्व और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष आपस में उलझ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर किया गया है। घटना प्रखंड के बेलागंज पंचायत के पैक्स का है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई रही है। जिसमें पूर्व पैक्स अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार के बीच हिंसक झड़प हो गई। किसी मामले को लेकर पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों आपस में उलझ गए। मारपीट की घटना में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं पूर्व पैक्स अध्यक्ष को आंशिक चोटें आई है। बेलागंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन दी गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभूति नारायण सिंह के द्वारा वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रिंस कुमार के ऊपर नाई के अस्तुरा से कई जगह वार किया गया है। जिसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ होने बाद वर्तमान पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी भी तय की जाएगी।