
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन जी 92 साल के थे। इनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को हुआ था। डॉ मनमोहन सिंह 2004 में देश के 14 वें प्रधानमंत्री बने और मई 2014 तक इस पद पर दो टर्म रहे। भारत सरकार ने 27 दिसंबर, 2024 के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और केंद्र सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Leave a Reply