मोरहे पंचायत के पूर्व सरपंच शमीम अख्तर की हृदय गति रुक जाने से हुई मौत

मोरहे पंचायत के पूर्व सरपंच शमीम अख्तर की अचानक हृदय गति रुकने से बुधवार की रात को मृत्यु हो गई। 60 वर्षीय शमीम अख्तर मोरहे पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। मोरहे पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रणविजय कुमार,‌ नगर पंचायत फतेहपुर के मुख्य पार्षद रवि कुमार,उपमेयर वाहिद खान, मोरहे पंचायत के मुखिया संजय चौधरी, शिक्षक संघ के जिला प्रतिनिधि लाडले हर्षण, ने स्व. अख्तर की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।