फतेहपुर में पैक्स चुनाव के लिए 53 मतदान केंद्र,2 पंचायत संवेदनशील

बिहार के फतेहपुर में प्रथम चरण में होने वाले पैक्स चुनाव का मतदान 26 नवंबर को होना है। जिसको लेकर रविवार को प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने सभी पंचायत में जुलूस रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। फतेहपुर बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी राहुल रंजन ने बताया कि फतेहपुर प्रखंड में 53 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।यहा 34502 मतदाता है। आगामी 26 नवंबर को सुबह 7:00 से 3:00 बजे शाम तक मतदान होना है।

26 नवंबर को होगा पैक्स चुनाव:

फतेहपुर प्रखंड के 18 पंचायत एवं एक नगर पंचायत में चुनाव होना है। हालांकि अब दो पंचायत में निर्विरोध हो चुका है। जिसको लेकर महज अब 17 पंचायत में मतदान होंगे। जिसकी तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है। वहीं प्रत्याशियों में भी रविवार के दिन शाम 4:00 बजे तक प्रचार का अंतिम रूप से जोर-शोर प्रदर्शन करते दिखे। सोमवार को सभी मतदान कर्मियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा।

दो पंचायत संवेदनशील:फतेहपुर प्रखंड के दो पंचायत संवेदनशील है। पहाड़पुर पंचायत और चरोखरी पंचायत संवेदनशील माना जा रहा है। पहाड़पुर पंचायत में बूथ केन्द्र को लेकर पैक्स प्रत्याशीयों में विवाद होते रहा है।

तीन पंचायत में कांटे की टक्कर: मतासो पंचायत में चाचा-भतीजा के बीच आमने-सामने की कांटे की टक्कर है। सबों के अपने अपने दावे है। वही डुमरी चट्टी पंचायत में कांटे की टक्कर है। इसके अलावा चरोखरी पंचायत के सभी उम्मीदवारों ने अपने दमखम के साथ पुरी ताकत झोकी‌।

दो पंचायत में निर्विरोध चुनाव हो चुका है।

फतेहपुर के बारा पंचायत में राकेश कुमार और नगर पंचायत फतेहपुर पंचायत में शशिभूषण सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। 26 नवंबर को मतदान होना है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन कटिबंध है। जो लोग भी चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करेंगे उन पर पुलिस प्रशासन करेंगी। चुनाव को लेकर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल व्यवस्था किया गया है। सामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।