
बेलागंज विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक मनोरमा देवी रविवार को बेलागंज स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुंची। जहां पहुंच विधायक ने मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना किया और कार्यकर्ताओं से रू ब रू हुए। काली मंदिर पूजा अर्चना के उपरांत विधायक मनोरमा देवी पटना के लिए रवाना हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बेलागंज के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगी। जो भी कार्य पिछले पैंतीस साल में बेलागंज में नहीं हुआ है, मैं अपने नौ महीने के कार्यकाल में पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगी। विधायक ने कहा कि अब बेलागंज का विकास पैंतीस साल बनाम नौ महीने का होगा। मैं पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहूंगी और जनता के हर सुख दुःख और सुविधा के लिए कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि मां काली के कृपा और बेलागंज के मतदाताओं के

आशीर्वाद से ही आज मेरे जैसी महिला को बेलागंज का बागडोर मिला है। मैं जो भी काम करूंगी, बेलागंज के हित में करूंगी। काली मंदिर पहुंच के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनोरमा देवी का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोरमा देवी और उनके बेटे रॉकी यादव का

फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिसके बाद मनोरमा देवी और रॉकी यादव ने मां काली का पूजा अर्चना किया। जहां मंदिर के पुजारियों ने दोनों मां बेटे को विधिवत पूजा कराया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, जदयू नेता कमलेश त्रिपाठी,धर्मपाल सिंह, चुन्नू शर्मा, बेलागंज पंचायत के मुखिया रंजीत दास, बिपिन कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, धनंजय कुमार शर्मा, मंदिर के पुजारी राजीव नयन पांडेय सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।
Leave a Reply