
बेलागंज के पड़ाव मैदान पर एनडीए गठबन्धन के चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गठबन्धन के नेताओं सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से हमलोगों को काम करने का मौका मिला। जिसके बाद हमने सभी वर्गों धर्मों के विकास के लिये काम किया। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ क्षेत्र में हो सभी क्षेत्रों में विकास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप याद करे 2005 के पहले लोग पांच बजे शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलते थे। हमने विधि व्यवस्था को सुधारा। न कभी हिन्दू मुस्लिम में झगड़ा हुआ। वृहत पैमाने पर कब्रिस्तानों एवं मंदिरों को घेराबंदी करवाया। उन्होंने कहा कि हमने 2020 में दस लाख नौकरी एवं दस लाख लोगों को रोजगार देने की बात की थी। जिसमें मेरे सरकार ने आजतक सात लाख सत्रह हजार लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। जो शेष बच गई है उसे 2025 तक पूरा हो जाएगा। वही दस लोगों को रोजगार देने की बात की थी। जो आज तक चौदह लाख लोगे को रोजगार देने का काम किया। मदरसों के शिक्षकों को सरकारी मान्यता दिया। महिलाओं को पंचायत में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया वही सरकारी नौकरी में महिलाओं को पैंतीस प्रतिशत आरक्षण दिया। विश्व बैंक के सहयोग से स्वयं सहायता समूह का गठन किया। जिसका नाम जीविका दिया। जिसे आज पूरे देश ने अपनाया। उन्होंने कहा कि गया जिला के लिए अनेक विकास कार्य किया। चाहे बह फल्गु नदी में रबर डैम हो या सीता कुंड हो। हर जगह काम किया है। उसी प्रकार बेलागंज में भी 166 ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया। बिजली के क्षेत्र में भी कई विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया है। शेष जो रह गया है उसे एनडीए उम्मीदवार के जीत के बाद 2025 के चुनाव से पहले पूरा हो जाएगा। सभा को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव के परिणाम से बिहार सरकार के सेहत पर असर नहीं पड़ेगा लेकिन बेलागंज के विकास पर असर जरूर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजद के युवराज अपने माता पिता के विकास कार्यों की बात क्यों नहीं करते है। सिर्फ नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा करते है। इनके अलावे मंत्री अशोक चौधरी,विजेंद्र यादव,शीला देवी,सुनील कुमार,जमा खा, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा आदि नेताओं ने संबोधित किया।
Leave a Reply