टोटो रिक्शा के धक्का से एक महिला कि मौत

फतेहपुर थाना क्षेत्र के यशपुर और खजूरी गांव के बीच रास्ते में टोटो रिक्शा के धक्का से एक महिला कि मौत। मृतक महिला मानो देवी पति श्रीचंद चौधरी यशपुर गांव कि रहने वाली है। मृतक महिला के पुत्र ब्रजेश कुमार ने बताया कि मेरी मां पुजा कर के आ रही थी। यशपुर और खजूरी के बीच रास्ते में टोटो रिक्शा चालक ने धक्का मार दिया। धक्का लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर से टोटो रिक्शा चालक टोटो लेकर फरार हो गया। टोटो रिक्शा चालक मोहित कुमार पिता प्रवेश यादव भेड़वा गांव के रहने वाले हैं। घटना की सुचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। वहीं फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फतेहपुर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है। आगे की कार्रवाई कि जा रही है।