
बेलागंज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित राज्य के श्रेणी में लाने के दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्रीबाबू के सपनों का बिहार गढ़ने के लिए गम्भीरता से काम कर रहे हैं। 2005 मे बिगड़ी कानून व्यवस्था और बिगड़ी अर्थव्यवस्था वाला बिहार का बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में आया था जिससे साफ नियत और मजबूत दृढ़ निश्चय के साथ बिहार के वर्गो और क्षेत्रों का विकास किया है। उक्त बाते बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में कोरियावां, कोरमत्थु पंचायत के विभिन्न गांवों मे चुनावी दौरे के बाद एक निजी संस्थान में आयोजित प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह में कहा। उन्होंने बताया बिहार में सड़क पुल पुलिया का जाल बिछा हुआ है लेकिन यहां 34 साल से विधानसभा मे प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति के उपेक्षा के कारण यहां इसका घोर समस्या देखने को मिल रहा है। हम 35 साल बनाम एक साल के तर्ज पर मतदान की अपील करते हैं। जनता यहां बदलाव का मन बना चुकी है। आपको विश्वास दिलाते हैं कि 35 साल से जो बेलागंज विधानसभा में विकास के दौड़ में पीछे है उसका सर्वांगीण विकास होकर रहेगा। हमने बेलागंज को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश ने किया।इस दौरान पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा पूर्व विधायक प्रो कृष्णनंदन यादव जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद जदयू के प्रदेश सचिव परिमल कुमार छोटू सिंह धनंजय कुमार अवध बिहारी पटेल कुमारी रिंकू अजित शर्मा सीताराम सिंह नथुन वर्मा रविशंकर कुमार राजेंद्र राम अनिल शर्मा रंजेश कुमार सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।
Leave a Reply