नदी से दो बच्चियों का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बेलागंज थाना क्षेत्र के रामविगहा गांव के समीप से दो बच्चियों के शव यमुने नदी से निकाला। दोनो बच्चियां रविवार की शाम अपने घर से निकली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले अंतपरिक्षण हेतु गया भेज दिया।घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि रामविगहा निवासी सतीश यादव की दस वर्षीय बेटी अंजली कुमारी एवं राज कुमार की सात वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी रविवार को दोपहर बाद निकली थी। जो दोनों बच्चियां देर शाम तक घर नहीं लौटी। रात भर परिजन एवं ग्रामीण दोनों बच्चियों को खोजते रहे। लेकिन कही कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पास में बह रहे यमुने नदी के एक गड्ढे में खोजने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों बच्चियां मृत अवस्था में मिली। उक्त घटना के बाद पुरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय मुखिया जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में आस पास के लोग जुट गए। वही घटना के सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शव को कब्जे में ले अंतपरिक्षण हेतु गया भेज दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक मदद की जा रही है। शेष सहायता राशि भी प्रक्रिया के बाद दिया जाएगा।