
टनकुप्पा निवासी जयराम मिस्त्री का 10 वर्षीय पुत्र भोलू कुमार गुरुवार को घर शकुशल 48 घंटे बाद लौट आया है। भोलू के घर लौटते ही परिजन सहित शुभचिन्तको में खुशी छा गई। भोलू बीते मंगलवार को सुबह स्कूल जाने के नाम पर घर से निकला था। जो आज घर लौटा है। भोलू पैसेंजर से गया चला गया था। वहां दो दिन भूखे प्यासे भटकने पर आज उसी वाराणसी आसनसोल पैसेंजर से गया से घर आया। भोलू को ग्रामीणों से टनकुप्पा स्टेशन पर ट्रेन में हुलकते देखा। भोलू को पहचानते हीं उसे किसी तरह से ट्रेन से नीचे उतारा और घर ले जाकर पिता एवं मां को सौप दिया। भोलू के वापस आने पर स्वजन थाना में ले जाकर मिलने की जानकारी दिया। भोलू घर से क्यो भागा। इस सवाल का जवाब देने में असमर्थ है। भोलू काफी घबराया हुआ है।
Leave a Reply