
दानापुर रेल मुख्य प्रबंधक दे आदेशानुसार आगामी 24 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2024 तक प्रतिदिन 03322 राजगीर-गुरपा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को राजगृह से पर्यटक स्थल गुरपा स्टेशन तक चलाया जाएगा। इसकी विभागीय पत्र निर्गत कर दी गई है। ट्रेन राजगृह से सुबह 10 : 55 बजे प्रस्थान करेगी जो दोपहर 01:30 बजे गुरपा स्टेशन पहुंचेगी। उसके बाद दोपहर 02:00 बजे गुरपा स्टेशन से प्रस्थान करेगी जो शाम 04:30 बजे राजगृह स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव नटेसर जंक्शन, तिलैया जंक्शन, पहाड़पुर स्टेशन (वाया बंधुआ ) गुरपा स्टेशन में होगी। रेल सूत्रों ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार राजगृह इंटरसिटी एक्सप्रेस की रैक राजगृह से गुरपा तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। इससे पहले यह ट्रेन राजगृह से तिलैया जंक्शन तक चलती थी। लेकिन अब इसे विस्तार कर गुरपा स्टेशन तक कर दिया गया है। पूजा स्पेशल के रूप में ट्रेन विस्तार को लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य प्रबंधक द्वारा 21 अक्टूबर को पत्र जारी किया गया है।
Leave a Reply