
आरक्षण का वर्गीकरण होना चाहिए ताकि कमजोर वर्ग के लोगो को भी आरक्षण का लाभ मिल सके। जिसका आधार साक्षरता हो। उक्त बाते सोमवार को केंद्रीय सूक्ष्म एवम लघु मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने बेलागंज में आयोजित समारोह में कहा।केंद्रीय मंत्री बनने पर एनडीए ने जीतन राम मांझी के सम्मान में अभिनंदन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर जहां केंद्रीय मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वही कार्यकर्ताओं ने उन्हें अभिनंदन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आने वाले दस वर्षो में गया नोएडा की तरह विकसित हो जायेगा। अभी तो गया के विकास की शुरुआत हुई है। महज कुछ ही महीनों में केंद्र सरकार ने बोधगया विष्णुपद कोरिडोर,गया हवाई अड्डा से मालवाहक जहाजों का परिचालन, डोभी में औद्योगिक कॉरिडोर सहित एक ही दिन तीन बंदे भारत ट्रेन की सुविधा गया को मिल चुका है। वही आने वाले दिन में गया में टेक्नोलॉजी सेंटर,कलस्टर सेंटर की स्थापना होगी। यह तो अभी शुरुआत है अभी कल्पना नही किया जा सकता है की यह विकास की गति कहा रुकेगी। उन्होंने कहा कि एक सांसद वाले पार्टी को मोदी जी ने कैबिनेट मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण कमिटी में रखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो विश्वास हम पर किए है उनके विश्वास पर मैं खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से कुछ लाने का मौका मिला है जिसमे मैं चुकूंगा नही। उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी यादव आरक्षण,विधि व्यवस्था की बात बोल रहे है 2005 के पहले इन विषयों पर क्यों नही बोलते। जहा उस वक्त मुख्यमंत्री आवास में ही अपहरण का समझौता होता था। समारोह को पूर्व एमएलसी सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी ने कही कि विपक्षी लोग हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाने का कार्य नही करे। एनडीए के कार्यकर्ता डरने वाले नही है। समय आयेगा तो इसका भी जवाब हमलोग देंगे। समारोह को भाजपा नेता मुकेश कुमार,जदयू नेता अरविंद वर्मा, जाहिद हुसैन, रंजेश कुमार सहित गठबंधन के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र राम ने किया एवम संचालन अनील कुमार ने किया।
Leave a Reply