
:- पेड़ गिरने से कर्बला का दीवाल हुआ क्षति ग्रस्त
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघवाचक में प्राचीन कर्बला के उपर एक विशाल पीपल का वृक्ष टूटकर गिर गया। पीपल का पेड़ एवं कर्बला दोनों काफी पुराना है। कर्बला के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि पूर्वजों के द्वारा बनाया गया है। ये लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराना हैं। वहीं पीपल की वृक्ष भी लगभग 200 वर्ष पुराना है। कर्बला में आधा दर्जन गांव के लोग मोहर्रम में ताजिया दफन करने आते है। पीपल का वृक्ष गिरने से आसपास के लोगो मे कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। पीपल का पेड़ कर्बला पर गिरने से दीवाल क्षतिग्रस्त हो गया है।
Leave a Reply