CISF जवान के पार्थिव शरीर पंहुचा पैतृक गांव भखरा, लोगों ने दिया श्रद्धांजलि

स्थानीय घोसी थाना क्षेत्र के भखरा गांव निवासी एवं सीआइएसएफ केयूनिट डी सी आरटीपीपी हरियाणा के यमुनानगर में तैनात कांस्टेबल कमलेश कुमार का पार्थिव शरीर आते ही गांव में मातम पसरा गया।प्राप्त खबर के अनुसार ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने पर उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भखरा में किया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सभी ने नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि दी। शव के साथ आए जवानों ने उनको सलामी दी। शव के साथ आये जवानों ने बताया कि हर्ट अटैक के कारण   शुक्रवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। यमुनानगर से सड़क मार्ग से आने में दो दिन बाद आज पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पंहुचा। घटना की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में इलाके के लोग उमड़ पड़े। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा,घीषी विधायक रामबली सिंह यादव जहानाबाद के विधायक सुंदर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।