
शिक्षक दिवस के मौके पर खेल मंत्री पटना में करेंगे सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले गया के दो तीरंदाज आदर्श व सिद्धार्थ गौतम भी होगें सम्मानित
गया। कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती। यह कहावत गया के तीरंदाजी कोंच जय प्रकाश ने सच साबित किया। लगातार अभावों के बीच जिले के बच्चों को तीरंदाजी सीखाते रहे। इस दौरान उन्हे कई स्थान बदलने पड़े पर हार नही मानी और लगातार प्रयास करते रहे। इनके इस प्रयास के कारण इनके तीरंदाज भी कई स्पर्धा में लगातार पदक जीत इनके मेहनत को सफल बनाया। वहीं अब इस तीरंदाजी कोंच जय प्रकाश को बिहार सरकार शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार राज्य खेल सम्मान 2024 से सम्मानित करने जा रही है।पटना में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य के अन्य जिले के खिलाड़ी शामिल होगें।पटना में आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्य के 21 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। उनमें तीरंदाजी में राज्य के एक मात्र गया के तीरंदाजी प्रशिक्षक जय प्रकाश को सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावे अनय विद्याओं के प्रशिक्षक भी सम्मानित होगें। इसके अलावे राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले आदर्श कुमार व सिद्वार्थ गौतम को भी सम्मानित किया जायेगा।
प्रशस्ति पत्र के साथ दी जायेगी राशि
इस दौरान खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता व विशिष्ट अतिथि पद्म श्री, खेल रत्न व अर्जून पुस्कार से सम्मानित ओलंपिक पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पी आर श्रीजेश के हाथो सम्मानित होगें। प्रशिक्षक को दो लाख, तीरंदाज आदर्श को 60 हजार व सिद्वार्थ गौतम को 20 हजार का चेक भी प्रदान किया जायेगा।इस सम्मान के लिए चयनित होने पर जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान, मगध आरर्ची फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रतन कुमार, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार,विजय कुमार सिंह अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, धर्मदेव दास, श्याम कुमार सहित रोटरी गया सिटी के सचिव डॉ अमिता सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष विजय भलोटिया एवं विभिन्न जिले के तीरंदाजी प्रशिक्षक नीरज कुमार सिंह, चंदन सिंह, सरोज कुमार ने बधाई दी है।
Leave a Reply