वार्ड नं 51 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन धूमधाम से मनाया छठियार

गया। हिन्दू धर्म मे बच्चे के जन्म के छठे दिन सायंकाल या रात्रि को एक विशेष पूजन का आयोजन किया जाता है,जिसे बोलचाल की भाषा मे छठी पूजा कहते है।छठी पूजा नवजात शिशु की मंगल कामना की जाती है।भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बीते दिन मनाया गया था।लिहाजा आज भगवान कृष्ण का छठी पूजन किया गया।इसी क्रम में गया नगर निगम क्षेत्र वार्ड नं 51अंतर्गत सुढी टोला, कुर्मी टोला में देवी मंदिर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की छठिहारी धूमधाम,हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। देवी मंदिर में श्री कृष्ण को झूला में झुलाया गया।दूध से स्नान कराकर भक्तों ने अपनी भाव को प्रकट किया।यह कार्यक्रम मंदिर परिसर के अध्यक्षता में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर,कढ़ी चावल, सब्जी, रूपी प्रसाद का वितरण किया गया। गया नगर निगम क्षेत्र वार्ड नं 51 के पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार द्वारा हर साल बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। स्थानीय लोगो का सराहनीय सहयोग रहा है।मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर में बांके बिहारी का अलौकिक शृंगार किया गया। इसके बाद भव्य

भंडारे का आयोजन किया गया।मौके पर स्थानीय पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि सनातन धर्म से जुड़े लोग बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद उसकी छठी मनाते हैं। ठीक इसी तरह जन्माष्टमी के 6 दिन बाद भगवान श्रीकृष्ण छठी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है और कढ़ी चावल का प्रसाद का बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो साधक लड्डू गोपाल को प्रिय चीजों को अर्पित करता है।उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है।इस छठी समारोह में सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर गौतम कुमार,विनोद कुमार,प्रकाश कुमार गुप्ता,मुकेश कुमार,विनेश राव,गौरव कुमार उर्फ गुड्डू,अरविंद प्रसाद उर्फ झुनू,मिथुन कुमार,अशोक कुमार,उपस्थित थे।