
गया रजौली सड़क मार्ग के कठियोन गांव के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दो महिला को रौंदा। घायल महिला मुन्नी देवी पति मनोज पंडित एवं पर्वतीय देवी पति बुधन मांझी कठियोन गांव की रहने वाली है। दोनों घायल महिला को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां के डॉक्टर के द्वारा रेफर कर दिया गया। घायल महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।महिला सड़क के किनारे जानवर चरा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। आगे की कार्रवाई कि जा रही है।
Leave a Reply