
फतेहपुर प्रखंड के चरोखरी गांव में मूसलाधार बारिश से दो मिट्टी का मकान गिरा। चरोखरी गांव निवासी देवकी यादव एवं सिमराटाड़ गांव निवासी झखर मांझी पिता काली मांझी का मकान मूसलाधार बारिश के कारण गिर गया। दुर्घटना के समय घर के सदस्य घर से बाहर थे। जिसके कारण बड़ी घटना होने से बच गया। इस संबंध में देवकी यादव ने बताया कि मिट्टी का मकान मूसलाधार बारिश के कारण अचानक भर भरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हम सभी परिवार उस समय घर से बाहर थे। नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। देवकी एवं झखर मांझी के घर गिरने के बाद सर छुपाने का बड़ी समस्या हो गई है। झखर मांझी ने सरकार से रहने हेतु आवास की मांग की है। वहीं इस घटना कि जानकारी ग्रामीणों के द्वारा फतेहपुर अंचला अधिकारी को दी गई। वहीं इस मामले में फतेहपुर अंचला अधिकारी राहुल ने बताया कि मुझे इस घटना की जानकारी मिली है। जांच करके आपदा कोष से राशि दी जाएगी।
Leave a Reply