
फतेहपुर प्रखंड के फतेहपुर नगर पंचायत निवासी अरविंद कुमार को जदयू पार्टी का अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कहा कि अरविंद कुमार की राजनीतिक सक्रियता,अनुभव,जदयू के प्रति समर्पण व निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा रही है।मनोनयन पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रणविजय कुमार,उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मिनाज उर्फ मीनू ,अनुसूचित जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष राजू चौधरी,असलम अंसारी सहित जदयू के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
Leave a Reply