गया जिले के वरिष्ठ पत्रकार शिवबालक सिंह का निधन

गया जिले के वरिष्ठ पत्रकार 80 वर्षीय शिवबालक सिंह का शुक्रवार की रात को आकस्मिक निधन पैतृक घर फतेहपुर नगर पंचायत में हो गया। वह अपने पीछे भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं। इनके पांच पुत्र एक पुत्री है। तीन पुत्र पत्रकार, एक पुत्र वकील व एक पुत्र सिनेमा कलाकार हैं। राजेश कुमार मिक्की एवं सुधीर कुमार,नीरज कुमार पत्रकार हैं। काफी दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर शुभचिंतकों ने घर आकर दुख व्यक्त करते हुए शोक प्रकट किया। शिवबालक सिंह आर्यावर्त सहित देश के कई पेपर में पत्रकारिता कर चुके है।जिला सहित क्षेत्र के लोग पत्रकार के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। दाह संस्कार ढाढ़र नदी तट पर किया जाएगा। मुखाग्नि छोटे पुत्र सिनेमा कलाकार अनूप कुमार देंगे। दाह संस्कार के मौके पर प्रखंड के प्रबुद्ध लोग सहित शिक्षाविद, समाजसेवी,पत्रकार सहित अन्य लोग शामिल हुए। उनके निधन पर फतेहपुर के पत्रकार हिमांशु गौतम,पत्रकार अरविंद कुमार सिंह,पत्रकार विकास कुमार,पत्रकार दीपक कुमार,पत्रकार संतोष कुमार,पत्रकार समर राठौर,पत्रकार मनोज कुमार ने शोक प्रकट किया।