
फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के चपरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। पीड़ित किसान चंदर यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को हल्की बारिश हो रही थी। पानी से बचने के लिए सभी पशु खेत तरफ से भागते हुए घर आ रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुई जिसकी चपेट में आने से एक भैंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भैंस के पेट में 8 महीना का बच्चा था।भैंस की मौत से उसे करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।जिससे उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। उसने प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई गई।











Leave a Reply