
पर्यावरण शुद्धता को लेकर सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बुधवार को दक्षिणी लोधवे पंचायत के गांव में पौधा रोपण कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जी कंपनी गुप्ता के कंपनी कमांडर सहायक सेनानायक ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में जवानों ने पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों के द्वारा फलदार पौधा अमरूद, आम, अनार के अलावा छायादार पौधा में पीपल, बरगद, नीम समेत 600 पौधा लगाया एवं वितरण किया गया। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सहायक कमांडेंट ने कहा हरेक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर धरती को हरा भरा रखने का प्रयास करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण में पौधों का योगदान बहुमूल्य है। हमारा उद्देश्य केवल हरियाली को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि जंगल की कटाई पर रोक लगाना भी है। ग्लोबल वार्मिंग से बचाव भविष्य में आने वाले खतरों से निपटने की तैयारी आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि लोग पौधा अवश्य लगावे, जंगल की खुशहाली से हरियाली लाएं। पौधा रोपण में एसएसबी कैंप के कर्मचारी के साथ गांव की जनता, पंचायत के मुखिया संजय कुमार शर्मा बढ़ चढ़ कर के हिस्सा लिए।
Leave a Reply