
फतेहपुर पुलिस ने शनिवार की रात को गुप्त सूचना पर आर्म्स एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि एसआई रविकांत कुमार व एएसआई चंदन कुमार ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के टीचर कॉलोनी से अजीत कुमार उर्फ लुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार युवक अतरी थाना क्षेत्र के रजबार गांव के रहने वाला है। कांड संख्या 465/22 के आर्म्स एक्ट के मामले फरार चल रहा था। न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया है।
Leave a Reply