फतेहपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति कि बैठक कि गई।

गुरुवार को फतेहपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता  एसआई रविकांत कुमार ने की तथा संचालन मनरेगा पीओ दीपू कुमार ने किया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाए जाने पर चर्चा की गई। एसआई रविकांत कुमार ने ताजिया जुलूस निकाले जाने वाले जगहों की जानकारी ली। कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें। जुलूस निकालने वाली कमेटी को थाना से अनुमति लेनी होगी। पीओ दीपू कुमार ने आपसी सद्भाव के साथ मुहर्रम पर्व को संपन्न कराने को लेकर आम लोगों से भी सहयोग करने की अपील की।पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर भी पूरी तरह से ध्यान रखेगी। अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। मौके पर नगर पंचायत के उप मेयर वाहिद खान, जयपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र यादव उर्फ राजू सिंह, पूर्व जिला पार्षद नागेंद्र यादव, खाजा खान, मनोज पासवान, संतोष सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।