वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत व दो व्यक्ति घायल

फतेहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पांच बजे दो अलग गांव में वज्रपात होने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर विशेष चिकित्सा के लिए गया मगध मेडिकल कालेज भेज दिया गया। मृतक महिला थाना क्षेत्र गौहरा गांव की रहने वाली संजू देवी 35 वर्ष है। घायल गौहरा गांव निवासी कैलाश यादव है। मृतक बहु एवं घायल ससुर है। घटना के वक्त महिला घर से बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। तभी बज्रपात हुआ था। दूसरी घटना भंवारी कला गांव निवासी अर्जुन यादव के साथ घटी। अर्जुन भी बज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गया है। बज्रपात पावर हाउस के पास हुआ था। अर्जुन कोई काम से बिजली ऑफिस आया था। काम कर लौटते वक्त परिसर से बाहर घटी है। दोनों घायल को प्राथमिक उपचार के मगध मेडिकल कालेज गया रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन घटना की जानकारी पाकर घटना स्थल पहुंचा और जानकारी लिया।