
फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी तपशा गांव में गुरुवार की मध्य रात पृथ्वी कुमार के घर में चोर घुसकर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पृथ्वी कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात में सभी स्वजन सोए थे। रात में डेढ़ बजे घर के अंदर खटखट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उठे और चोर का शोर मचाया। चोर का शोर सुनकर पड़ोसी जुटे और चोरी कर भागने के क्रम में एक बदमाश को पकड़ लिया गया। अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़ा गया बदमाश तुलशी यादव ग्राम तपशा का रहने वाला है। बक्शा के अंदर से 10 हजार नगद सहित चांदी का पायल गायब मिला। चोरी की घटना से सम्बंधित थाना में आवेदन दिया गया है। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कि कारवाई कि जा रही है।









Leave a Reply