युवक ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक मामला प्रकाश में आया है। नौ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर ली है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि चार जून की शाम छह बजे नौ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के रामबली मांझी 25 वर्षीय ने बेटी को चाउमीन खिलाने के बहाने फुसला कर खेत की ओर ले गया। बच्ची को खोजने के क्रम में गांव से बाहर खेत की झाड़ी के पास दुष्कर्म करते पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। गांव में पुलिस के पहुंचने पर युवक को हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पीड़ित बच्ची को चिकित्सा सहित मेडिकल जांच के लिए गया महिला अस्पताल भेज दिया गया है। न्यायालय में बच्ची का फर्द ब्यान कराया जाएगा। गिरफ्तार अभियुकर के उपर दुष्कर्म एवं पाॅक्सो का मामला दर्ज करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।