फतेहपुर पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला पांच पुलिस कर्मी घायल

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गझंडा गांव में शव जलाने से मना करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना में पांच पुलिस कर्मी घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मी को स्थानीय सीएचसी में इलाज किया गया। ग्रामीणों के हमला में घायल हुए पुलिस कर्मी भागकर अपनी जान को बचाया। पुलिस कर्मी द्वारा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिंह को दे दिया गया। थानाध्यक्ष घटना की जानकारी पाते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए शांत रहने का अपील किये। घायल पुलिस कर्मी में एएसआई मुन्ना कुमार को सिर सहित पूरे शरीर में चोट लगी है। जेएसआई चंदेश्वर प्रसाद, हवलदार विजय किशोर राय, सिपाही अशोक कुमार, विजय कुमार को पूरे शरीर मे अंदरूनी चोट है। घटना में ग्रामीणों ने एएसआई के मोबाइल को छीन लिया है। एएसआई मुन्ना कुमार ने बताया कि गझंडा गांव में रविवार को एक महिला की मौत कुआं में डूबने से हो गया था। शव को गांव वाला दाह संस्कार कर रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा थानाध्यक्ष को मिला। थानाध्यक्ष के आदेश पर उक्त पुलिस कर्मी शव को जलाने से रोकने के लिए भेजा गया। गांव पहुंचकर पुलिस शव को जलाने से मना किया। वैसे हीं ग्रामीण आक्रोशित होकर पुलिस के उपर जानलेवा हमला कर दिया। हमला में ग्रामीणों द्वारा पुलिस को लाठी, डंडा, कुदाल, टांगी, मिट्टी का ढेला आदि से मार पीट करने लगा। हमला से बचने के लिए भागे, फिर भी ग्रामीण दौड़ाकर पीटते रहा। किसी तरह जान बचाते हुए दूरी पर खड़ी वाहन के पास पहुंचे। ड्राइवर घायल सभी पुलिस कर्मी को वाहन में बैठाकर अस्पताल लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि एएसआई मुन्ना कुमार को सिर एवं शरीर मे गम्भीर चोट रहने के कारण गया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। अन्य पुलिस कर्मी को चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर लोगो को शांत कराया है। आरोपितों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। गांव का माहौल सामान्य है।