
थाना क्षेत्र के दरिऔरा गांव में सीटी बजाने से रोकने पर असामाजिक तत्वों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में लाठी डंडे से पीट कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।सभी घायलों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज गया में चल रहा है।जानकारी के अनुसार दरिऔरा के रहने वाले मनोज मिस्त्री के घर के सामने असामाजिक तत्वों के द्वारा सिटी बजाया जा रहा था। मनोज मिस्त्री ने बताया कि गांव के ही दिपक कुमार घर के सामने जोर – जोर से सीटी बजा रहा था।जब सीटी बजाने से मना किया तो दिपक कुमार, देवनंदन मांझी गोपी कुमार उपेंद्र मांझी राजा बाबू सभी ने मिलकर मनोज मिस्त्री के घर पर हमला कर दिया। घटना में मनोज एवं दोनों पुत्रों को गंभीर चोटे लगी। वही मौके पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गयी है केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
Leave a Reply