
कोंच। आंती थाना क्षेत्र के कोराप गांव से एक महिला के साथ छेड़खानी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया है। जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि डायल 112 नंबर की पुलिस को वादिनी महिला ने फोन कर जानकारी दी कि एक युवक उसके घर में घुसकर नशे की हालत में छेड़खानी कर रहा है उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचकर छोटन कुमार पिता बिंदेश्वर दास ग्राम कोराप थाना आंती जिला गया को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया और आंती थाना कांड संख्या 47/24 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
Leave a Reply